{"_id":"6748b12c9f4e4af24b0756c2","slug":"villagers-demanded-that-the-ht-line-in-the-populated-area-be-laid-underground-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-137002-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ग्रामीणों ने की आबादी में आई एचटी लाइन को अंडरग्राउंड कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ग्रामीणों ने की आबादी में आई एचटी लाइन को अंडरग्राउंड कराने की मांग
विज्ञापन
सहारनपुर, शाकंभरी। बेहट-शाकंभरी देवी सड़क चौड़ीकरण के दौरान बीच में आए एचटी लाइन के पोल हटाकर आबादी की तरफ लगाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने लाइन को केबल के रूप या फिर जमीन में दबवाने की मांग की है।
बता दें, कि विगत कई माह से बेहट से शाकंभरी देवी तक 15.6 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पर चल रहा है। सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट क्षमता के विद्युत पोल को पीछे हटाने का काम निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है। इससे यह लाइन आबादी के नजदीक आ गई है। इससे इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों चुहड़पुर कला, फतेहपुर कला, भागूवाला, मिरगपुर पांजूवाला, नागल माफी आदि के ग्रामीण दहशत में हैं।
मिरगपुर पांजूवाला की ग्राम प्रधान नेहा चौहान, चुहड़कला के प्रधान प्रवीन कुमार, सहकारी समिति के चेयरमैन मोहर सिंह राणा, महावीर सिंह, संजीव कुमार आदि ने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने बताया कि निगम द्वारा पोल को गलत तरीके से किनारे पर आगे पीछे करके लगाया जा रहा है। इससे हादसा होने का डर बना है। गत माह भी गांव बड़वाला में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक युवती की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि हाईटेंशन विद्युत लाइन को केबल या अंडरग्राउंड कराया जाए।
विज्ञापन
उधर, अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार का कहना है कि गांव में अंडरग्राउंड लाइन संभव नहीं है। आबादी के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग कराई जाएगी।