{"_id":"60ad48cb8ebc3eff521e3625","slug":"villagers-crave-drinking-water-due-to-closure-of-tubewell-of-jal-nigam-saharanpur-news-mrt5398611178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम का नलकूप बंद होने से पेयजल को तरसे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम का नलकूप बंद होने से पेयजल को तरसे ग्रामीण
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। शिवालिक तलहटी के गांव रामपुर बड़कला में जल निगम की ट्यूबवेल में तकनीकी फाल्ट के चलते पेयजल के लिए हा-हाकार मचा है। ग्राम प्रधान द्वारा टैंकर लगाकर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। आरोप है कि पेयजल आपूर्ति कराने का जिम्मा उठाने वाले जल निगम अधिकारी ग्रामीणों का फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं।
शिवालिक तलहटी के लगभग पांच हजार की आबादी के गांव रामपुर बड़कला, हिंदूवाला, डाडल, खुवासपुर, इंद्रपुर तालड़ा को रामपुर में पेयजल की ट्यूबवेल से आपूर्ति की जाती है। यहां नलकूप तो लगाया गया, लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक नहीं बन पाया है। पेयजल आपूर्ति सीधे घरों में की जाती है। रामपुर बड़कला के ग्राम प्रधान संजय चौधरी, पूर्व प्रधान चाणूराम, खुवासपुर के प्रधान पति मो. तालिब, विनय कुमार, सोनू गुर्जर, परमाल, इलम सिंह, भोपाल सिंह, रणतेज, गोगी, कुलबीर, रवि आदि ने बताया कि पांच दिन पूर्व ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। काफी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को बदला गया और उसके बदलते ही सोमवार को ट्यूबवेल का स्टार्टर फुंक गया। इससे पानी की आपूर्ति फिर से बाधित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। ग्रामीण जैसे तैसे अपनी और अपने मवेशियों की प्यास बुझा रहे हैं।
गांव रामपुर बड़कला में ग्राम प्रधान द्वारा टैंकर लगाकर पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। उधर जल निगम के अधिशासी अभियंता पीके अग्रवाल का कहना है कि विभाग के पास मेंटेनेंस के लिए बजट नहीं है। वह दिखवा रहे है कि परियोजना से बिल की वसूली हो रही है या नहीं। उसके बाद ही कुछ किया जा सकेगा।