फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers are troubled due to waterlogging on Nunabadi road

Saharanpur News: नूनाबड़ी मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान

Mon, 18 Aug 2025 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 18 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled due to waterlogging on Nunabadi road
चंदेना कोली-नूनाबड़ी मार्ग पर बारिश से हुए जलभराव से होकर गुजरते लोग। संवाद
तल्हेड़ी बुजुर्ग। चंदेना कोली गांव में नूनाबड़ी मार्ग पर बारिश के कारण जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निकट स्थित तालाब की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण डॉ. राजेंद्र सिंह, मास्टर अरुण कुमार, सेठू, राकेश शर्मा आदि का कहना है कि नूनाबड़ी मार्ग पर तालाब बना है, लेकिन उसकी लंबे समय से सफाई न होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं होती है।
विज्ञापन

जिस कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। उनका कहना है कि इस रास्ते से नूनाबड़ी व बेलड़ा आदि गांवों को जाने वाले लोगों को डेढ़ से दो किमी अतिरिक्त दूरी तय कर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को उठानी पड़ हही है। कुछ अभिभावक तो बाइक आदि से बच्चों को स्कूल लाते और ले जाते हैं, लेकिन अधिकांश बच्चों को गंदे पानी के बीच से पैदल ही आना जाना पड़ रहा है।

उनका कहना है अवगत कराने के बाद भी न तो अधिकारी इस समस्या की तरफ ध्यान दे रहे हैं न ही कोई जनप्रतिनिधि। सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed