फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers announced boycott of Lok Sabha elections, sat on strike

Saharanpur News: ग्रामीणों ने की लोकसभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा, धरने पर बैठे

Sun, 11 Feb 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers announced boycott of Lok Sabha elections, sat on strike
मुर्तजापुर गांव के बाहर रास्ते पर पुल नहीं तो, वो वोट नहीं लिखे बैनर टांगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। गांव मुर्तजापुर के ग्रामीणों ने बरसाती नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा करते हुए गांव के बाहर रास्ते पर पुल नहीं तो, वोट नहीं लिखा बैनर टंगा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में जुलूस निकाला और नदी किनारे धरने पर बैठ गए।
तीन हजार की आबादी वाले गांव मुर्तजापुर और बेहट कस्बे के बीच मसखरा नदी है। पिछले दो दशक से ग्रामीण नदी पर पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए गांव के बाहर मैन रास्ते पुल नहीं तो, वोट नहीं लिखे बैनर टंगा दिए और गांव में कल निर्माण की मांग को लेकर जुलूस निकालते हुए नदी किनारे पहुंचकर टेंट गाड़ कर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा और धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही एसडीएम दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति तक धरना जारी रखने की बात कही। इस पर एसडीएम वापस लौट गए। धरने पर प्रधान पति खड़क सिंह, दयालपुर के ग्राम प्रधान अनिल सैनी, कंवरपाल, शेरपाल, रवि, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, सुरेश, गौतम, निगम, ओमपाल, प्रिंस आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रही।
विज्ञापन

------------------

पुल न होने से तय करनी पड़ती है आठ किमी की अतिरिक्त दूरी

मुर्तजापुर और बेहट कस्बे के बीच 500 मीटर की दूरी है, जिसमें मसखरा नदी पड़ती है। बरसात के चार महीने नदी में बाढ़ आने पर ग्रामीणों को दयालपुर वाया कलसिया होते हुए आठ किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर बेहट आना पड़ता है। मुर्तजापुर से होते हुए बेहट आने के लिए करीब 25 गांवों के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed