फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villager killed in road accident, son-daughter injured

Saharanpur News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, बेटा बेटी घायल

Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villager killed in road accident, son-daughter injured
बड़गांव (सहारनपुर)। मल्हीपुर- बड़गांव मार्ग पर सड़क हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव मौरा निवासी मांगेराम पुत्र पानू मंगलवार की सुबह करीब सवा 11 बजे बाइक द्वारा अपने पिता पानू और बहन काजल के साथ सहारनपुर किसी चिकित्सक के यहां दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही ये बड़गांव-सहारनपुर मार्ग पर गांव सहजी व कुतबा माजरा के बीच तीव्र मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि पानू (50) पुत्र मंगू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को मैजिक गाड़ी से बेहोश हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है। दुर्घटना में कार चालक सहारनपुर निवासी उमेश जैन भी घायल हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed