फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village-to-village preparations to beat Corona, 191 group formed

गांव-गांव कोरोना को मात देने की तैयारी, 191 समूह गठित

Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Village-to-village preparations to beat Corona, 191 group formed
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए गांव-गांव कवायद तेज कर दी गई है। निगरानी समितियों के गठन के अलावा सफाईकर्मियों के 191 समूह बनाए गए हैं, जो गांव-गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देंगे। इसके साथ ही स्वच्छताग्रही शारीरिक दूरी का पालन कर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह को ग्रामीण क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जिला विकास अधिकारी नेतृत्व में तीन जनपद स्तरीय और सभी 11 ब्लॉकों पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए। जनपद की 887 ग्राम पंचायतों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रोस्टर के हिसाब से सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। सफाई कर्मचारियों के 191 समूह गठित किए गए हैं। एक समूह में आठ से दस सफाई कर्मचारी शामिल रहें, जो गांव-गांव विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसी तरह स्वच्छताग्रही लोगों को कोरोना से बचाव, बरतने वाली सावधानियां और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराए जाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही संचारी रोगों को रोकने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
यह रहेंगे प्रमुख बिंदु
-- गांवों में रुके हुए पानी को हटाया जाएगा।
-- प्रत्येक गांव को सैनिटाइज किया जाएगा।
-- एंटी लार्वा और चूने का छिड़काव होगा।
-- लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पदार्थ लेने की सलाह दी जाएगी।
--------------
वर्जन:-
ग्रामीणों इलाकों में संक्रमण रोकने के लिए गांव-गांव सैनिटाइज होंगे। इसके लिए विशेष प्लान बना लिया गया है, जिस पर काम शुरू किया जा रहा है। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।----उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed