फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village secretaries are sitting in large numbers in the district

Saharanpur News: जिले में बड़ी संख्या में अंगद का पांव जमाए बैठे हैं ग्राम सचिव

Tue, 16 May 2023 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Village secretaries are sitting in large numbers in the district
-- दस से 15 साल तक एक ही जगह जमे हैं सचिव
विज्ञापन

-- तीन वर्ष बाद कार्यक्षेत्र बदलने के हैं शासनादेश

अमर उजाला विशेष
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिले की कई ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव अंगद का पांव जमा बैठे हैंं, जबकि शासनादेश हैं कि तीन वर्ष बाद इनके कार्यक्षेत्र में फेरबदल होना चाहिए, लेकिन यह 10 से 15 साल से एक ही जगह टिके हुए हैं। इतना ही नहीं, एक ही ब्लॉकों में भी लंबे समय से तैनात है। यह ग्राम पंचायतों की तरफ ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जनपद के 11 ब्लॉक में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कई ग्राम पंचायतों में सचिव लंबे समय से एक ही स्थान पर ड्यूटी कर रहे हैं। ग्रामीण और प्रधान भी आए दिन आरोप लगाते हैं कि ग्राम सचिव नियमित ड्यूटी भी नहीं करते। शासन का आदेश की तीन वर्ष बाद ग्राम सचिवों के कार्य क्षेत्र में बदलाव होना चाहिए, लेकिन हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। यह सचिव एक ही ग्राम पंचायतों और ब्लॉक में दस से 15 वर्ष से जमे हुए हैं। ग्राम पंचायतों में तैनाती होने के बावजूद भी ग्रामीणों को इनसे मिलने के लिए कई-कई दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठनों ने उठाए सवाल
नव दृष्टि नवयुग प्रधान संगठन के अध्यक्ष व ग्राम पंयायत गदनपुरा के प्रधान संजय वालिया, महामंत्री व ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान राजेश कश्यप का कहना है कि शासनादेशों की पूरी तरह अवहेलना की जा रही है। ग्राम सचिव विकास कार्य कराने में मनमानी करते हैं। यह ग्राम सचिव 10 से 15 साल से एक ही जगह जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में बन गए मठाधीश

विकास खंड मुज्जफराबाद, ब्लॉक पुवांरका, सरसावा, रामपुर मनिहारान, सढ़ौली कदीम, ब्लॉक बालियाखेड़ी, नागल, नानौता, देवबंद, गंगोह विकासखंड़ में कमोबेश यही हालात है कि सचिव कई कई वर्षों से एक ही जगह जमे हुए है।


पिछले साल ही ग्राम सचिवों की कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। कार्य क्षेत्र बदलने की नई प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कलस्टर के हिसाब से इनकी तैनाती की गई है। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed