फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village Secretariat will be equipped with WiFi facility

वाईफाई सुविधा से लैस होंगे ग्राम सचिवालय

Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Village Secretariat will be equipped with WiFi facility
छिदबना में बना ग्राम सचिवालय - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में 884 ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे ग्राम सचिवालयों को वाईफाई सुविधा से लैस किया जाएगा। जिसका फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। इसको लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
दरअसल, ग्राम पंचायत भवनों को मिनी ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। जनपद में 302 सचिवालय बन गए हैं। ग्राम सचिवालयों में ग्राम पंचायत सचिव, स्थानीय लेखपाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैंक सखी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, मनरेगा के कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्वच्छता गृही आदि की तैनाती है। जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान अब ग्राम पंचायत स्तर पर सचिवालय में हो जाए। उनको जिला मुख्यालय पर आकर परेशान न होना पड़े। अब इन ग्राम सचिवालयों को वाईफाई सुविधा से लैस किया जाएगा। ग्राम सचिवालय से आधा किलोमीटर के क्षेत्र में भी वाईफाई की सुविधा रहेगी, जिसका लाभ ग्रामीणों को भी मिलेगा। ग्रामीण अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप को वाईफाइ से कनेक्ट कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा भवन
884 में से 302 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय बने हैं। बाकियों काम प्रस्तावित है। सभी जगह पर ग्राम सचिवालयों बना दिए जाएंगे। इसके साथ ही इनको वाईफाई सुविधा से लैस किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार कार्य शुरू कर दिया है।-आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed