फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village Baleli wept when nine pyres were burnt

Saharanpur News: नौ चिताएं जलीं तो रो पड़ा गांव बालेली

Thu, 24 Aug 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Village Baleli wept when nine pyres were burnt
बालावाली के शमशान घाट में मृतकों को अंतिम विदाई देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
- पूरा गांव शोक में डूबा, दो दिनों से घरों के चूल्हे नहीं जले
विज्ञापन

--अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर दी सांत्वना

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गांव बालेली पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बृहस्पतिवार को गांव में नौ चिताएं जलीं तो हर ग्रामीण की आंखों से आंसू निकल आए। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। साथ ही ग्रामीणों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। जनपद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
थाना गागलहेड़ी के गांव बालाहेड़ी उर्फ बालेली में सन्नाटा पसरा है, लेकिन मृतकों के परिजनों की चीख इस सन्नाटे को चीर रही थी। गांव में मातम पसरा है। हर घर में नौ ग्रामीणों की मौत से लोगों में गम का माहौल बना है। मंगलेश (55), आदिति (तीन), टीना (13), सुलोचना (58) की मौके पर मौत हो गई थी, जिनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार दोपहर हुआ। पांच शव बृहस्पतिवार को सुबह मिले। पोस्टमार्टम के बाद किरण (30), एकता (14), अक्षय (20), नीतीश कुमार (आठ), कामनी (12) का अंतिम संस्कार देर शाम हुआ है। गांव के हर घर में चूल्हे ठंडे पड़े हैं और मृतकों के घर ग्रामीणों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन

------
धर्मवीर का परिवार तो उजड़ ही गया
हादसे में बालेली निवासी धर्मवीर का परिवार तो उजड़ ही गया है। उसकी पत्नी किरण की मौत हो गई है, जबकि पुत्री एकता की भी जान गई है। पुत्र सौरभ अभी लापता है, जिसको एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। धर्मवीर का रो-रोककर बुराहाल है। ग्रामीण धर्मवीर को सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन उसके आंसू रुक नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भुला नहीं सकेंगे इस दिन को
गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ। ग्रामीण बोले इस दिन को कभी भुला नहीं पाएंगे। मरने वाले सभी लोग आपस में एक ही कुटुंभ के थे। खुशी-खुशी सबका बागड़ जाने का कार्यक्रम था। इसलिए वह रिश्तेदारों के यहां चॉब लेकर जा रहे थे। किसी को क्या पता था कि यह दिन दर्दनाक साबित होगा।

-------
कई गांवों के लोगों ने की सहायता
ग्राम नन्हेड़ा, बेदबेगमपुर, मांडेबांस, हरौड़ा, सिंभालकी गुर्जर के ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां लेकर बालेली पहुंचे। इसके साथ ही पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की। शवों की एंबुलेंस के साथ मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद, सांसद हाजी फजलुरर्हमान, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, सीओ सदर अभितेष सिंह, एसडीएम सदर युवराज सिंह सहित पुलिस फोर्स गांव पहुंची। अंतिम संस्कार के दौरान भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed