{"_id":"62a62df627a2751ba86d13ad","slug":"vikas-was-murdered-in-a-rivalry-saharanpur-news-mrt592629483","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में हुई थी विकास की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में हुई थी विकास की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बड़गांव क्षेत्र के गांव सूभरी के विकास की हत्या जमीन की रंजिश में हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद किए हैं।
एसपी देहात सूरज राय ने रविवार को बताया कि सात जून को जमीन के विवाद में बड़गांव क्षेत्र के गांव सुभरी में विकास पूत्र बाबूराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबूराम ने अपने भाई रामपाल और उसके दो पुत्रों राहुल व मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कोई अन्य व्यक्ति हत्या में शामिल है।
बताया कि पुलिस ने विकास के परिवार के ही सदस्य अभिजीत से भी पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उन्होंने खेत में शराब पी थी। इसके बाद विकास और वह रामपाल के घर पहुंचे थे। वहां पर विकास की रामपाल से जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। विकास ने रामपाल का गला दबा दिया था। इसके बाद रामपाल ने फायरिंग कर दी। गोली सिर में लगने से विकास की मौत हुई। पुलिस ने अभिजीत को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया। वहीं, एसपी देहात का कहना है कि अभिजीत मृतक विकास का चचेरा भाई है।