फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vijay Kashyap was a person of simple nature: Sanjeev Balyan

सरल स्वभाव के व्यक्ति थे विजय कश्यप: संजीव बालियान

Sun, 30 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vijay Kashyap was a person of simple nature: Sanjeev Balyan
नानौता (सहारनपुर)। रविवार को नानौता में राज्यमंत्री स्व. विजय कश्यप की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें मंत्री और विधायकों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और क्षेत्रीय लोग पहुंचे।
विज्ञापन

नगर के दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे स्थित एक बैंकट हाल में दिवंगत राज्य मंत्री विजय कश्यप की रस्म पगड़ी कार्यक्रम हुआ। ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय कश्यप को पगड़ी पहनाई गई। शोक सभा में संघ के वरिष्ठ नेता राकेश जैन ने कहा कि विजय कश्यप ने अपना पूरा जीवन जनसेवक के रूप समर्पित किया। उनके द्वारा पार्टी व संगठन के लिए दिए गए सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि विजय कश्यप बेहद मिलनसार व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। यूपी सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि विजय कश्यप गरीब, किसान और मजदूरों के सच्चे हितैषी थे।
विज्ञापन

शोक सभा में श्रद्धांजलि देते समय शामली से विधायक तेजेन्द्र निर्वाल भावुक हो गए। व्यापारी नेता राजीव नामदेव ने नगर के संजय चौक का नाम बदलकर विजय कश्यप के नाम पर विजय चौक रखने तथा पत्नी सपना कश्यप को उचित पद देने की मांग की। शोक सभा में क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, उप्र के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक चौ. कीरत सिंह, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, राजीव गुंबर, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप, प्रमोद उठवाल, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत राणा, रविन्द्र पुंडीर, ऋषिपाल राणा, अनुराग राणा, यशवन्त राणा, मनोज राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed