फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vigilance raid at Tapri railway station; booking office thoroughly inspected.

Saharanpur News: टपरी रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, बुकिंग कार्यालय खंगाला

Fri, 11 Sep 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raid at Tapri railway station; booking office thoroughly inspected.
सहारनपुर। बड़ौदा हाउस से आई रेलवे की विजिलेंस टीम ने टपरी रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। विजिलेंस अधिकारियों ने बुकिंग कार्यालय में पहुंचकर यात्रियों को जारी किए जाने वाले आरक्षण टिकटों और टिकट बुकिंग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान आरक्षित टिकट में अनियमितता पकड़ी गई।
विज्ञापन

दिल्ली डिवीजन के टपरी रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को बड़ौदा हाउस से विजिलेंस टीम पहुंची। यहां विजिलेंस टीम ने बुकिंग कार्यालय में टिकट जारी करने की प्रक्रिया, आरक्षण से संबंधित दस्तावेज और उपलब्ध रिकॉर्ड को देखा। टीम ने यात्रियों को दिए जाने वाले आरक्षण टिकटों की भी जांच की। विजिलेंस टीम ने बुकिंग कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से भी टिकट बुकिंग और आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक जांच हुई। इस दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। टीम ने मौके पर उपलब्ध रिकॉर्ड और टिकटों का मिलान किया। बताया जा रहा है कि टिकटघर में एक महिला स्टाफ पर जांच के दौरान 600 रुपये अतिरिक्त मिले, जबकि टिकट कम का बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान स्टेशन पर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की नजर भी विजिलेंस टीम की गतिविधियों पर रही। उधर, स्टेशन प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि बड़ौदा हाउस से विजिलेंस की टीम आई थी। जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed