फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Video of Sarerah's youth beating will be viral, action will be taken

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई

Sat, 11 Jan 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Video of Sarerah's youth beating will be viral, action will be taken
सरेराह युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। सोशल साइट पर शनिवार को युवक की पिटाई का वीडियो वारयल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि देहात कोतवाली क्षेत्र में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बिजली चोरी के आरोप में युवक की पीटाई की है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को विद्युत कर्मचारियों ने एक युवक पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पीटाई का क्लिप बना लिया और सोशल साइट पर डाल दिया। इस का पता लगते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कोतवाली देहात इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की शुरूआती जांच में स्पष्ट हो चुका है कि गांव घुन्ना क्षेत्र में यह घटना हुई है। इसमें कौन-कौन कर्मचारी शामिल हैं पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। इसके साथ ही पीड़ित युवक से भी संपर्क किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी सिटी का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। युवक के साथ मारपीट करना बेहद गलत है। इसमें मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले को लेकर विद्युत निगम के कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed