{"_id":"6463b4b8ffd303ec4107d738","slug":"video-of-illegal-recovery-at-police-post-goes-viral-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2553-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस चौकी पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस चौकी पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन
गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र की चौकी पर पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में खलबली मची है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की यूपी उत्तराखंड बाॅर्डर पर स्थित काली नदी चौकी पर वाहनों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी में खड़ा खाकी वर्दीधारी वहां से गुजर रही लड़कियों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅलियों से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। दूसरी वीडियो में ट्रैक्टर चालक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए बता रहा है कि हर बार इस चौकी पर रुपये देने के बाद ही यहां से जाने दिया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने प्रकरण की जांच एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को सौंपी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। संवाद