फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Victory procession will not be able to remove, police will keep an eye

नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, पुलिस रखेगी नजर

Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Victory procession will not be able to remove, police will keep an eye
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आने पर प्रत्याशी और उनके समर्थक विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। चूंकि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए भी गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसलिए पुलिस ने तीन जोन में बांटकर सुरक्षा का खाका तैयार किया है। प्रत्येक मतगणना स्थल पर पुलिस और आरआरएफ तैनात रहेगी। यदि कोई कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के यह कहा है कि मतगणना के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए, उसी लिहाज से पुलिस प्रशासन ने पहले ही इसकी तैयारी कर ली है। एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि प्रत्येक मतगणना स्थल पर पुलिस की तैनाती रहेगी। जिले को तीन जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। प्रत्येक जोन पर एक अधिकारी की तैनाती की गई है, जो सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिहाज से निगरानी करेंगे। इस जिम्मेदारी को एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा और एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed