फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Venus' is a day of peace, everyone took a sigh of relief

‘शुक्र’ है शांति से बीता दिन, सबने ली राहत की सांस

Fri, 27 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Venus' is a day of peace, everyone took a sigh of relief
शहीद गंज में जुमे की नमाज के दौरान तैनात सुरक्षाबल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीएए और एनआरसी का विरोध प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया था। शुक्रवार को शांति रहने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान एडीएम-ई समेत तमाम अधिकारियों ने जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले लोगों को गले लगाया। इससे अधिकारियों और नमाजियों के बीच काफी अच्छा माहौल बन गया।
विज्ञापन

बीते कई दिन से देवबंद में बने तनाव के हालात के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस को जुमे की नमाज के बाद बीते जुमे की तरह जुलूस और प्रदर्शन होने की आशंका थी। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने बृहस्पतिवार की दोपहर ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। शुक्रवार को सुबह से ही शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई थी। तमाम अधिकारियों ने सुबह ही से कमान संभाल ली थी। घंटाघर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जामा मस्जिद पर सबसे अधिक लोग जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचते हैं। ऐसे में जुमे की नमाज तक मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। डीएम और एसएसपी से लेकर तमाम अधिकारी मौके पर डटे थे। ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। किसी प्रकार के हंगामे की आशंका को देखते हुए जामा मस्जिद के आसपास के बाजार बंद हो गए थे। सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियां सुबह ही से नदारद थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही लोग जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले तो अधिकारियों के माथे पर शंकाओं और आशंकाओं के सलवटें थीं। हालांकि तब अधिकारियों ने माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए पहल की। एडीएम-प्रशासन एसबी सिंह ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पिताओं के कंधों पर बैठकर नमाज पढ़ने आए बच्चों से हाथ मिलाया। इसके बाद माहौल पूरी तरह खुशनुमा हो गया। डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने भी मुस्लिम भाइयों के साथ हाथ मिलाए। इसके बाद दोनों ओर से हंसी मजाक की बातें हुईं। इसके बाद किसी प्रकार के हंगामे की आशंकाएं जैसे गायब सी हो गईं और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। नमाजियों के अपने घर लौट जाने के बाद अधिकारी भी लौट आए। बड़ी संख्या में लगाई गई फोर्स घटा दी गई।

सहारनपुर में जामा मस्जिद पर  जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिस

सहारनपुर में जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed