फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles written with casteist words ply on roads in Saharanpur of UP, campaign will start soon

यूपी के इस जिले का हाल: सड़कों पर खूब दौड़ रहे जातिसूचक शब्द लिखे वाहन, सीएम योगी ने आज ही दिए सख्त निर्देश

Fri, 18 Aug 2023 06:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में सड़कों पर जातिसूचक शब्द लिखे वाहन खूब दौड़ रहे हैं। बताया गया कि जल्द ही शहर में अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Vehicles written with casteist words ply on roads in Saharanpur of UP, campaign will start soon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले की सड़कों पर जातिसूचक शब्द लिखे वाहन खूब दौड़ रहे हैं, जबकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह प्रतिबंधित है। वाहन चालक गाड़ियों पर अपनी जातियों का नाम इस्तेमाल कर नियमों का पालन नहीं कर रहे। परिवहन विभाग की तरफ से अभी तक कोई अभियान शुरू नहीं किया गया, जबकि सीएम योगी ने आज भी वाराणसी में ऐसे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले साल वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे जाने को लेकर शिकायत की गई थी। उसके बाद अपर परिवहन आयुक्त ने सभी जिलों के आरटीओ, एआरटीओ और यात्रीकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिले में संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई की थी। अभियान में करीब 60 से 70 वाहनों के चालान किए गए थे।

विज्ञापन

अभियान खत्म होने के बाद फिर से वाहन चालक अपनी जातियों का नाम लिखवा रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो जातिसूचक शब्द लिखे वाहन दिखाई दिए। नंबर प्लेट के बजाय वाहन की बैक लाइट और आगे जातिसूचक शब्द लिखे मिले। चार पहिया वाहनों के पीछे वाले शीशे पर जाति का लिखवाया गया है। ऐसे वाहन महानगर में कोर्ट रोड, रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड आदि जगहों पर दिखे।

यह भी पढ़ें: हथियार तस्करों के राज: पूछताछ में उगला ऐसा सच, सुनकर चौंक गए बड़े अफसर, जानें- मेरठ-पंजाब का क्या कनेक्शन

वाहनों के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान
एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि वाहन चालकों को कहा गया है कि वे अपने वाहनों से जाति संबंधी हटा लें, अन्यथा जल्दी ही अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखा मिलने पर पांच हजार रुपये का चालान करने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed