फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles running without high security number plates

Saharanpur News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन

Sat, 27 Apr 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running without high security number plates
नगर निगम स्थित आईसीसीसी से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखते पुलिसकर्मी
सहारनपुर। जिले भर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन दौड़ रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद चालक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवा रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ संभागीय परिवहन निगम और यातायात पुलिस विशेष अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व शासन ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन कोराना काल में वाहनों चालकों को छूट दे दी गई थी। मगर, स्थिति सामान्य होने पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

जनपद में करीब 8.50 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से पांच लाख वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है। यह स्थिति तब है, जब संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, लेकिन अब विशेष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में काटे 3594 चालान, 1.70 करोड़ जुर्माना लगाया
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने पर यातायात पुलिस ने छह माह में 3594 चालान किए हैं। इसके साथ ही 1.70 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इनमें कैमरों से भी बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं। नगर निगम बने आई ट्रिपल सी से कैमरों के जरिए यातायात पुलिसकर्मी ऐसे वाहन चालकों पर नजर रख रहे हैं। वहीं, संभागीय परिवहन विभाग द्वारा भी टीमें बनाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यातायात प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

----
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती की जाएगी।-- एमपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed