फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles Driven Under the Influence 20 Drivers Fined

Saharanpur News: नशे की हालत में दौड़ाया वाहन, 20 चालकों का काटा चालान

Tue, 19 May 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vehicles Driven Under the Influence 20 Drivers Fined
सहारनपुर। तमाम सख्ती के बावजूद कुछ चालक शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहे हैं। अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे। इसके साथ ही दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। यातायात पुलिस ने ऐसे 20 वाहन चालकों का चालान किया है।
विज्ञापन

जिले के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 16 व 17 मई को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बैरियर लगाकर ट्रक, भारी वाहन, कॉमर्शियल वाहन और रोडवेज बसों समेत विभिन्न वाहनों की जांच की। चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 वाहन चालकों के चालान किए गए। करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.20 लाख रुपये, प्रेशर हॉर्न और हूटर इस्तेमाल करने वाले 11 वाहन चालकों पर 1.10 लाख रुपये और खराब नंबर प्लेट वाले 47 वाहनों पर 2.35 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक मदद उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed