फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles and machines left mining mafia

वाहन और मशीनें छोड़ भागे खनन माफिया

Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles and machines left mining mafia
गंगोह में यमुना से ओवरलोड खनन में पकडे गये वाहन - फोटो : SAHARANPUR
वाहन और मशीनें छोड़ भागे खनन माफिया
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। खनन माफियाओं द्वारा जमकर खनन किया जा रहा है। अपर आयुक्त व एसडीएम के छापे में मौके पर कई अनियमितताएं पाई गई। आरोपी मौके पर अपने वाहन व मशीनें छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रशासन ने दो ओवरलोड ट्रकों का चालान किया है।
वाहनों में ओवरलोड खनन सामग्री को भरा जा रहा है। नाईमाजरा हलवाना से 90 से 100 क्विंटल के सापेक्ष वाहनों में 300 से 800 क्विंटल रेत ढोया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़के गड्ढों में तब्दील होने के साथ ही हादसों की वजह बन रही हैं। इसमें सरकारी राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। खनन माफिया किसानों के 20-30 बीघे के पट्टे के नाम पर सैकड़ों बीघा जमीन के साथ ही यमुना का सीना चीर रहे हैं। ढाई-तीन फुट के बजाय 15 से 20 फुट गहराई तक जेसीबी व पोकलेन से खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त डीपी सिंह व एसडीएम पूरण सिंह राणा को छापे में न तो सीसीटीवी कैमरे और न ही तौल कांटे मिले। एसडीएम के अनुसार खनन में प्रयुक्त अवैध मशीनों को रोकने का जिम्मा पुलिस को सौंपा जा रहा है। उधर जिला खान अधिकारी आदेश कुमार ने जेसीबी व पोकलेन प्रयोग पर नो कमेंट्स करते हुए कहा कि जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed