फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicle owner worried about the acquisition of vehicles

वाहनों के अधिग्रहण को लेकर वाहन स्वामी परेशान

Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owner worried about the acquisition of vehicles
शारदा नगर रोड पर खड़ी स्कूल बसें - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में निजी वाहनों के अधिग्रहण किए जाने से वाहन स्वामी परेशान हैं। उन्हें आगामी दिनों में होने वाली विवाह-शादी में भी अपने वाहन चाहिए, जबकि आरटीओ कार्यालय की ओर से उन्हें वाहन देने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। विभिन्न कारणों से वाहन नहीं देने के लिए अभी तक 135 लोग अपना प्रार्थना पत्र दे चुके है। जिस पर विभाग विचार कर रहा है।
विज्ञापन

जनपद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। जिसमें मतदान कर्मियों के अलावा सुरक्षा बल के लिए भी वाहनों की जरूरत पड़ेगी। प्रशासन के पास इतने वाहन नहीं है। इसके लिए आरटीओ की ओर से 1629 निजी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें 654 बसें और 975 कार स्वामी शामिल हैं। जिनमें प्रशासन को ईको, बोलेरो, स्कार्पियो, इनोवा, टाटा मैजिक, स्कूलों की बस आदि वाहन चाहिए। आरटीओ की ओर से सभी नोटिस संबंधित थानों को उपलब्ध कराए गए है। थानों की पुलिस अपने क्षेत्र के वाहन स्वामियों को ये नोटिस रिसीव करा दिए हैं। अब ऐसे में वो वाहन स्वामी परेशान हैं, जिनके यहां वाहनों की हर हाल में जरूरत है। उनके यहां शादी विवाह भी है, साथ ही बस मालिक भी परेशान हैं। आवास विकास निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे मोहित की शादी 14 फरवरी को है, ऐसे में वो अपना वाहन नहीं दे सकते। वाहन अधिग्रहण नहीं करने के लिए उन्होंने शादी का कार्ड लगा कर आरटीओ में प्रार्थना पत्र दिया है। हकीकतनगर निवासी मनोज पंवार ने बताया कि उनके पिता बीमार रहते हैं, जिन्हें ऋषिकेश एम्स में दिखाना पड़ता है, ऐसे में वो अपनी ईको गाड़ी नहीं दे सकते हैं। गांधी कॉलोनी के विपिन कुमार ने बताया कि उनकी कार पंजीयन यहां है, लेकिन कार उनका बेटा गुरुग्राम में रखता है। बस मालिक राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बस स्कूल में लगी थी, दो साल से ट्रांसपोर्ट नहीं हो रहा है, चालक भी नहीं है। वो बिना चालक के बस कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 654 बस एवं मिनी बस की मांग जिला निर्वाचन कार्यालय ने की है। इसी प्रकार चुनाव में 975 कारों की आवश्यकता पुलिस एवं निर्वाचन कार्यालय को होगी। वाहन स्वामियों को वाहनों के अधिग्रहण नोटिस भेजे गए हैं। ये सभी वाहन 11 फरवरी को चाहिए। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामी विभिन्न कारणों से वाहन नहीं देने की बात कह रहे हैं, ऐसे 135 प्रार्थना पत्र आ चुके हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed