फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicle left for the promotion of National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना

Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicle left for the promotion of National Lok Adalat
दीवानी कचहरी से राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते जनपद न्यायाधीश बबीता रानी न्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश बबीता रानी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार एवं पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजय कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमिता ने बताया कि जनपद न्यायाधीश बबीता रानी के निर्देशन में 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद की समस्त तहसीलों में किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण हो और आम जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना है। जिसमें दोनों पक्षों की जीत होती है। निस्तारित वाद की कोई अपील नहीं होती और अदा की गई कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारी, सिविल बार एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं सचिव, अधिवक्तागण एवं कोर्ट स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed