{"_id":"65a3aeebc170c1b284004746","slug":"vegetable-crops-affected-due-to-increased-cold-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-16511-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बढ़ी ठंड से सब्जियों की फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बढ़ी ठंड से सब्जियों की फसल प्रभावित
Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लगातार बढ़ रही ठंड का प्रकोप आलू टमाटर सहित अन्य सब्जियों की फसलों पर पड रहा है। कृषि वैज्ञानिक इससे बचाव के लिए किसानों को टिप्स दे रहे हैं।
जनपद में करीब 7300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जियों की खेती होती है। इनमें आलू, टमाटर, फूलगोभी, भिंडी, खीरा, बींस, खीरा, बैंगन, करेला, लौकी, कददू, मटर, शलजम, मूली, गाजर, पत्तागोभी सहित अन्य सब्जियां शामिल हैं। पिछले कई दिनों से जनपद में हो रही ठंड से सब्जियों पर विपरीत असर पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि पाला फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होता है। आलू और टमाटर सहित अन्य सब्जियों में पाले का अधिक नुकसान दिखाई दे रहा है। पाले से बचाव के लिए खेत में हल्की सिंचाई करनी चाहिए। इसके अलावा सल्फर 80 डब्लूडीजी की तीन ग्राम मात्रा प्रति लीटर की दर से छिड़काव करना मुफीद रहता है। खेत के पास धुंआ करके भी फसल को पाले के प्रकोप से बचाने में मदद मिलती है।