फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Varnika became part of Indian Under-19B team

भारतीय अंडर-19 बी टीम का हिस्सा बनी वर्णिका

Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Varnika became part of Indian Under-19B team
वर्णिका चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान वर्णिका चौधरी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन भारतीय अंडर-19 बी टीम में हुआ है। इसे लेकर वर्णिका के परिवार में दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई। खेल प्रेमियों ने भी वर्णिका की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि वर्णिका का चयन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भारतीय अंडर-19 बी टीम के लिए हुआ है। चैलेंजर ट्राफी एक नवंबर से गोवा में खेली जाएगी, जिसका फाइनल मुकाबला सात नवंबर को होगा। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अगले साल अफ्रीका में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुने जाने वाली भारतीय अंडर-19 टी-20 टीम के लिए किया जाएगा। साजिद ने बताया कि एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी द्वारा जनपद के खिलाड़ियों को हर तरह से मदद और सपोर्ट किया जा रहा है, जिसका नतीजा यह है कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर विभिन्न टीमों में जगह बना रहे हैं और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्णिका चौधरी गंगोह की रहने वाली है। पिता राजपाल चौधरी ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्णिका ने उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं। वणिका चौधरी की इस कामयाबी पर चेयरमैन अकरम सैफी, अमर गुप्ता , राजकुमार राजू , साजिद उमर, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed