फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Various programs will be held on Republic Day

Saharanpur News: गणतंत्र दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Sat, 21 Jan 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Various programs will be held on Republic Day
सहारनपुर। जनपद में गणतंत्र दिवस पर 25 एवं 26 जनवरी की रात्रि में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों, इमारतों एवं बाजार में रोशनी की व्यवस्था व्यापार मंडल करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नगर निगम शहर में और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराए। 26 जनवरी सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रात: साढे आठ बजे एवं शिक्षण संस्थाओं पर प्रात: दस बजे किया जाएगा। नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अधिकारियों द्वारा प्रात: साढ़े सात बजे माल्यार्पण किया जाएगा। प्रभातफेरी प्रात: छह बजे जनकनगर स्थित गांधी आश्रम से प्रारम्भ होकर साढे बजे घंटाघर पहुंचेगी। वहां से नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, पंसारी बाजार, सराफा बाजार, लोहानी सराय होते हुए गांधी पार्क में संपन्न होगी।
विज्ञापन

जनपद में स्थित महापुरुषों की अन्य प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने की जिम्मेदारी लगाई गई है। जनपद के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर फल वितरण किया जाएगा। जनपद में पूर्णतया मद्य निषेध रहेगा। स्टेडियम में क्रॉस कंट्री महिला एवं पुरुषों की पैदल दौड़ का आयोजन होगा और पुलिस लाइन में पुलिस परेड सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed