फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vardhika Tyagi of Asha Modern School became shooting champion

Saharanpur News: आशा मॉडर्न स्कूल की वर्धिका त्यागी बनीं शूटिंग चैंपियन

Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vardhika Tyagi of Asha Modern School became shooting champion
सहारनपुर। आशा मॉडर्न स्कूल की छात्रा वर्धिका त्यागी सीबीएसई नॉर्थ जोन-एक शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन बनी। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

छह से नौ अक्तूबर तक नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल में शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें आशा मॉडर्न स्कूल की छात्रा वर्धिका त्यागी ने प्रतिभाग कर 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में वर्धिका ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही 22 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली पब्लिक स्कूल भोपाल में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में जिन खिलाड़ियों का गोल्ड मेडल होगा वह स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वर्धिका ने सीबीएसई गोल्ड मेडल के साथ ही 10 से 13 अक्तूबर तक हापुड़ में हुई 24 यूपी इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में भी 10 मीटर पीप साइट राइफल में भी गोल्ड मेडल जीता। प्रबंधक आशा व प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने वर्धिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रदीप त्यागी, मनोज शर्मा, शिखा यादव, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed