फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande Bharat train will arrive today, not even five percent of tickets sold

Saharanpur News: आज आएगी वंदेभारत ट्रेन, पांच फीसदी भी टिकट नहीं बिके

Tue, 09 Dec 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train will arrive today, not even five percent of tickets sold
सहारनपुर। गोमतीनगर-सहारनपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आज (मंगलवार) से शुरू हो रहा है। हैरत की बात यह है कि सहारनपुर से गोमतीनगर जाने के लिए सोमवार शाम तक पांच फीसदी भी टिकट नहीं बिके। टिकट कम बिकने की वजह ट्रेन का महंगा किराया और अधिक समय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर से अभी देहरादून-आनंद विहार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का ही संचालन हो रहा है। मंगलवार से ट्रेन नंबर 26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदेभारत ट्रेन भी संचालित हो जाएगी। गोमतीनगर से अपराह्न 3:10 बजे रवाना होगी, जो डीलागंज, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और रुड़की होते हुए सहारनपुर में रात 11:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और गोमतीनगर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का किराया भी निर्धारित हो गया है। आठ कोच की वंदेभारत ट्रेन में सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव है। टिकट बुकिंग की स्थिति बेहद खराब है। सोमवार शाम तक ट्रेन में अलग-अलग जगहों के करीब पांच फीसदी ही टिकट बुक हो पाए थे। ट्रेन प्लेट फॉर्म नंबर दो पर आएगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद टिकट बिक्री में उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सवा पांच घंटे स्टेशन पर रहेगी ट्रेन
वंदेभारत ट्रेन रात 11:50 बजे सहारनपुर आएगी। उसके बाद यहां से बनकर प्रात: 5:05 बजे गोमतीनगर के लिए रवाना होगी। यानी वह पांच घंटे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ही रहेगी।

------
सामान्य ट्रेनों जितना समय ले रही वंदेभारत
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सामान्य ट्रेनों जितना समय ले रही है। वंदेभारत सहारनपुर से गोमतीनगर नौ घंटे में पहुंचाएंगी, जबकि ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट नौ घंटे और 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने नौ घंटे लेती है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस लखनऊ साढ़े आठ घंटे में पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed