{"_id":"6499d9e2785f156bed04c864","slug":"vande-bharat-express-did-not-stop-at-deoband-station-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-781-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवबंद स्टेशन पर नहीं रुकी वंदेभारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवबंद स्टेशन पर नहीं रुकी वंदेभारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
-केंद्रीय रेलमंत्री ने देवबंद में तीन दिन पूर्व की थी स्टापेज कराने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। देहरादून से आनंद विहार के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के तीन दिन बाद भी देवबंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं हो पाया है।
24 जून को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जनपद में एक दिवसीय दौरे पर आए थे। सहारनपुर में कई परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद देवबंद में भी भाजपा के बूथ संगठनों के मीटिंग के बाद दून वैली स्कूल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने देहरादून से आनंद विहार तथा चार-पांच माह के बाद सहारनपुर से प्रयागराज के बीच आरंभ होने वाले नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों के देवबंद स्टेशन पर रुकने की घोषणा की थी। 29 मई से आरंभ हुई देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तीन दिन बाद भी देवबंद में स्टाॅपेज नहीं हो सका। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्टापेज के संबंध में रेल मंत्रालय से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
रेलवे स्टेशन पर लगाई एटीवीएम मशीन
देवबंद। रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) रेलवे स्टेशन पर स्थापित की गई है। इससे यात्री स्वयं टिकट निकाल सकेंगे। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेन आने के समय टिकट खिड़की पर ज्यादा भीड़ हो जाती है। जल्दबाजी में बहुत से लोग बिना टिकट लिए रह जाते हैं जिससे उनके ट्रेन छूट जाती है। नगर के लोगों स्टेशन पर एटीवीएम मशीन लगाए जाने का स्वागत करते हुए रेलमंत्री का आभार जताया है।