फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccine to parents of children below 12 years of age from today

12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों को टीका आज से

Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vaccine to parents of children below 12 years of age from today
सहारनपुर। जनपद में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता, जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष है को आज से कोरोनारोधी टीका लगेगा। प्रतिदिन दो अभिभावक स्पेशल सत्र चलाए जाएंगे, जिन पर प्रतिदिन 100 अभिभावकों को टीका लगाया जाएगा। सत्र प्रतिदिन रविवार को छोड़कर गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड और आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में चलेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि अभिभावक स्पेशल सत्र में प्रतिदिन 100 अभिभावकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। टीका लगवाने के लिए अभिभावकों को कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अभिभावक स्पेशल सत्र के लिए कराना होगा। इसके बाद निर्धारित सत्र और तिथि में टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचना होगा। टीकाकरण के समय अभिभावक को अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष के कम होने का प्रमाण जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल आईडी कार्ड प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक सत्र में प्रवेश द्वार पर गार्ड या सुरक्षाकर्मी के द्वारा अभिभावकों के बच्चे के प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के बाद सत्र स्थल पर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed