फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination will gain momentum in development blocks from June 17: DM

विकास खंडों में 17 जून से गति पकड़ेगा टीकाकरण : डीएम

Wed, 16 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will gain momentum in development blocks from June 17: DM
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि 17 जून से विकास खंडों में टीकाकरण अभियान बड़े पैमाने पर चलेगा। चिकित्सा विभाग सभी तैयारियां पहले से पूर्ण कर लें। वह मंगलवार को टीकाकरण को लेकर विकास भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विदेश जाने वाले लोगों को पहले जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। उनके लिए अलग से टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी उनके पासपोर्ट पर टीकाकरण का सत्यापन करेंगे। निजी अस्पतालों में फिर से टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने धर्म गुरुओं से भी अपील की है कि कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने में सहयोग करें। उन्होेंने कहा कि टीकाकरण सर्टिफिकेट में हुई गलती को सुधारने के लिए पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि धात्री महिलाएं टीका लगवा सकती हैं। गर्भवती को टीका अभी नहीं लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाए। जनपद में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध रहनी चाहिए। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी भी विभाग में कोई कर्मचारी टीकाकरण से वंचित है तो तत्काल टीका लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed