फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccinate those who are not vaccinated: Divisional Commissioner

टीका नहीं लगवाने वालों का टीकाकरण कराएं : मंडलायुक्त

Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccinate those who are not vaccinated: Divisional Commissioner
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सभी बीडीओ, मेडिकल इंचार्ज आदि से कहा कि वह मंदिरों, गुरुद्वारों, मदरसों, बैंकों, पीठ बाजार और जहां भीड़ अधिक रहती है, ऐसे सभी स्थानों पर लोगों को रोककर उनके टीकाकरण की जानकारी ले, यदि किसी व्यक्ति ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है तो ऐसे लोगों को टीका लगवाया जाए। वह मंगलवार को नगर निगम में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मंडलायुक्त को बताया कि नगर निगम शहर में 64 टीमें लगाकर टीकाकरण अभियान चला रहा है। लोगों को रास्ते में रोककर उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि दो दिन में ही शहर में करीब 20 हजार टीकाकरण और हो जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि डोर टू डोर सर्वे में सामने आ रहा है कि अनेक लोगों ने टीका लगवा लिया है, लेकिन वह पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए हैं। अनेक बीडीओ ने भी इस तरह की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने सहारनपुर शहर में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए 100 टीमें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि इसके लिए वह आईएमए, नर्सिंग स्कूलों और रोटरी क्लब के साथ बैठक कर उनका सहयोग लें। उन्होंने एक-एक कर सभी बीडीओ से उनके ब्लॉक की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने धलापड़ा, समसपुर कलां, महेश्वरी कलां, पहाड़पुर आदि गांवों के संबंध में बीडीओ से मिले फीड बैक पर निर्देश दिए कि ऐसे गांवों में संबधित एसडीएम जाकर लोगों को समझाएं और उनका टीकाकरण कराएं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दूसरी डोज में तेजी लाने पर भी जोर दिया। बैठक में सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, डॉ. मीनू गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में निगम ने बनाए 11 नोडल अधिकारी
समीक्षा बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने मंडलायुक्त को बताया कि शहर के 17 वार्डों में टीकाकरण बेहद कम हुआ है, लेकिन वहां भी निगम द्वारा क्षेत्रीय पार्षदों को लेकर डोर टू डोर टीकाकरण किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे तीन-तीन या चार-चार वार्डों को लेकर नोडल अधिकारी बनाएं जो अपनी निगरानी में लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कराएं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों मुख्य सफाई निरीक्षकों सहित सभी 11 इंस्पेक्टरों को पांच-पांच वार्डों का नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल रूम देखा
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने जिला अधिकारी अखिलेश सिंह के साथ मिलकर नगर निगम स्थित आईसीसीसी में बने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात चिकित्सकों से भी बात की और मरीजों से कैसे संपर्क कर रहे हैं? यह पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed