फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   v

कहासुनी में मारे दो मुक्के, चली गई युवक की जान

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
v
-- दो भाइयों के खिलाफ गैर इरातदन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

-- महानगर के मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन में मजाक करते हुए हुई कहासुनी के बाद शाहनवाज के साथ मारपीट हो गई। पेट में दो मुक्के मारने के चंद मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली मंडी पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी हाजी शाहनवाज की मोहल्ले में ही दूध की डेयरी है। उनकी दुकान पर सरसावा क्षेत्र गांव भीतपुर निवासी दो सगे भाई सलमान और आसिफ नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक इसी मोहल्ले का रहने वाला 40 वर्षीय शाहनवाज शराब पीता था। मंगलवार की देर रात शाहनवाज शराब के नशे में था और वह डेयरी के पास जाकर खड़ा हो गया। तभी, सलमान ने रमजान माह में भी शराब पीने पर शाहनवाज को टोक दिया। इसी बीच कुछ और युवक भी वहां आ गए, जो शाहनवाज से मजाक करते हुए शराब पीने के प्रति उसे नसीहत देने लगे। इसके बाद शाहनवाज और सलमान के बीच कहासुनी हो गई। सलमान दुकान से बाहर निकला और उसने शाहनवाज के पेट में दो मुक्के मार दिए। जिसके बाद शाहनवाज कुछ दूर चलने के बाद बेहोश होकर सड़क पर जा गिरा। तभी, मस्जिद से तरावीह पढ़कर लौट रहा शाहनवाज का भाई शहजाद वहां पहुंचा और भाई को लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पहले युवकों के बीच मजाक हुई और जो कहासुनी में बदल गई। इसी बीच सलमान ने शाहनवाज को मुक्के मार दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी का भाई भी वहां मौजूद था। शहजाद की तहरीर पर सलमान और आसिफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

------------------
मजाक बन गई मौत की वजह
क्षेत्रवासियों के मुताबिक शाहनवाज नशे का आदी था। क्षेत्र के युवक उससे आए दिन गली-मोहल्ले में मजाक करते थे। रात भी सलमान के साथ मजाक से ही विवाद शुरू हुआ था, लेकिन जो झगड़े में बदल गया और शाहनवाज की मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें सलमान शाहनवाज के पेट में मुक्के मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद शाहनवाज जमीन पर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed