फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uttarakhand gave NOC, road construction barrier removed

देहरादून-सहारनपुर-दिल्ली इकोनामिक कॉरीडोर का रास्ता साफ

Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand gave NOC, road construction barrier removed
उत्तराखंड ने दी एनओसी, सड़क निर्माण की बाधा दूर
विज्ञापन

सहारनपुर। देहरादून वाया सहारनपुर होकर दिल्ली जाने के लिए ग्रीन एक्सप्रेस-वे (इकोनोमिक कॉरिडोर) की एक और बाधा दूर हो गई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की एनएचएआई के साथ हुई बैठक में उत्तराखंड से सड़क बनाने को लेकर भी एनओसी जारी कर दी गई। इससे सहारनपुर बाईपास से गणेशपुर तक निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। गणेशपुर से देहरादून के बीच एलीवेटेड, सुरंग और चौड़ीकरण में कोई परेशानी अब नहीं आएगी।

ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनने से दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। एनएचएआई के चेयरमैन एसएस संधू ने विगत दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर एलीफैंट कॉरिडोर और राजाजी टाइगर रिजर्व के नियमों के तहत आने वाली बाधा को दूर करने के लिए एनओसी देने की मांग की थी। जिस पर उत्तराखंड की ओर से एनओसी दे दी गई। हाईवे का सबसे मुश्किल हिस्सा गणेशपुर से देहरादून के बीच का ही था। इसमें इको सेंसिटिव जोन और राजाजी नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा आ रहा था। एनएचएआई ने हाईवे निर्माण को वर्ष 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली में हुई बैठक में एनएचआई के चेयरमैन एसएस संधू, सदस्य आरके पांडेय, मनोज कुमार और आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed