{"_id":"691b7b9c3753fc8ea508fcce","slug":"uttar-pradesh-on-course-for-an-innings-win-against-chandigarh-in-the-cooch-behar-trophy-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-163190-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कूच बिहार ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ एक पारी से जीत की ओर उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कूच बिहार ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ एक पारी से जीत की ओर उत्तर प्रदेश
Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी में यूपी और चंडीगढ़ के बीच खेले ज
- फोटो : टूंडला में विरोध प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू के पदाधिकारी संगठन
सहारनपुर। कूच बिहार ट्रॉफी के तहत चल रहे मुकाबले में दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश की टीम हावी रही। पहली पाली में 367 रन की बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश ने दूसरी पाली में भी 89 रन पर चंडीगढ़ के पांच विकेट गिरा दिए हैं, जबकि अभी दो दिन का मैच शेष है। इससे पहले पाली पाली में उत्तर प्रदेश के लिए सहारनपुर के अनमोल नौसरान ने अपने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली। पहली पाली में चंडीगढ़ के पांच विकेट चटकाने वाले अयान अकरम ने भी 57 रन बनाए हैं।
सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे मैच के पहले दिन उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ की टीम को मात्र 64 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट गंवाकर 257 रन बना लिए थे। दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने 257 रन से आगे खेलना शुरू किया। उत्तर प्रदेश ने पहली पाली में 431 रन स्कोर बोर्ड पर ठोकते हुए चंडीगढ़ पर 367 रन की बढ़त बनाई।
पहली पाली में उत्तर प्रदेश के लिए भावी शर्मा ने 108 रन बनाए। सहारनपुर के अनमोल नौसरान ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं अयान अकरम ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल किया और अपनी टीम के लिए 57 रन का अहम योगदान दिया। कार्तिक सिंह ने 58 और कैफ रहमान ने 29 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। चंडीगढ़ की ओर से इशान सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के चार बल्लेबाजाें को पैवेलियन की राह दिखाई, जबकि दूसरे गेंदबाज रिशत सैनी ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इसके बाद चंडीगढ़ की टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की, लेकिन वह भी अच्छी नहीं रही। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चंडीगढ़ ने 89 रन बना लिए थे और उसके आधे खिलाड़ी पैवेलियन लौट चुके थे। इनमें यश पंवार ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि आदित्य और रवि सैनी को एक-एक विकेट मिला है। चंडीगढ़ को अब भी बढ़त को पार करने के लिए 278 रन चाहिए और उसके हाथ में केवल पांच विकेट बचे हैं। इन 278 रन के बाद जो स्कोर होगा वह उत्तर प्रदेश को चेज करना होगा, लेकिन चंडीगढ़ की टीम की जैसी हालत है। उससे चंडीगढ़ की कम से कम एक पारी से हार तय मानी जा रही है।
-- -- --
डीएम, एसएसपी ने लिया मैच का आनंद
बीसीसीआई का मैच देखने के लिए डीएम मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी मैदान पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बात की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान डॉ. सैयद फैसल, एसडीसीए के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव लतीफ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालड़ा, मीडिया मैनेजर सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, यूपीसीए कमेटी सदस्य साजिद उमर आदि रहे।