फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Usman, Najraino became Mr and Misbah and Azima became Miss Fresher

ग्लोकल लॉ स्कूल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

Fri, 17 Dec 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Usman, Najraino became Mr and Misbah and Azima became Miss Fresher
ग्लोकल लॉ स्कूल में हुई फ्रेशर पार्टी में शामिल टीचर एवं विद्घाथी। - फोटो : SAHARANPUR
उस्मान, नाजराइनो मिस्टर और मिस्बाह व अजीमा मिस फ्रेशर बनी
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के ग्लोकल लॉ स्कूल की तरफ से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सीनियर छात्रों ने नए छात्रों का स्वागत किया। प्रथम और द्वितीय वर्ष में मिस्टर उस्मान एवं नाजराइनो और मिस फ्रेशर मिस्बाह एवं अजीमा को चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्लोकल विवि के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अखील अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए छात्रों के पढ़ाई के साथ-साथ पर्सनलिटी डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉ स्कूल के डीन डॉ. वीर नारायन ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्हें अपने भाषण और अभिनय क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें डांस, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, सिंगिंग जैसी कलाओं को प्रदर्शन किया। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष से मिस्टर फ्रेशर उस्मान एवं नाजराइनो और मिस फ्रेशर मिस्बाह एवं अजीमा को चुना गया। इस दौरान विवि के रजिस्ट्रार प्रोफेसर (डॉ.) एन के गुप्ता सहित विधि अधिकारी रेशमा ताहिर, ग्लोकल लॉ स्कूल के असिस्टेंट प्रोफेसर वाजिद खान, नवनीत कृष्णा, वैशाली, डॉ. वसीम, चाँद उस्मानी, डॉ. रेहान, अंबुज मिश्रा आदि मौजूद रहे। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंजूर खान ने सभी का आभार जताया।

ग्लोकल लॉ स्कूल में हुए कार्यक्रम में चुने गए मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर।

ग्लोकल लॉ स्कूल में हुए कार्यक्रम में चुने गए मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed