{"_id":"65f9dc3a934cd3eb00075054","slug":"used-to-cut-off-finance-vehicle-report-against-six-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-120516-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: काट देते थे फाइनेंस का वाहन, छह के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: काट देते थे फाइनेंस का वाहन, छह के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 20 Mar 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने गांव छजपुरा में स्क्रैप व्यापारी के गोदाम में फाइनेंस की कार काटने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। आरोपी फाइनेंस पर वाहन लेकर कुछ महीनें उसकी किस्त देते थे। इसके बाद वाहन को काटकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते थे और बीमा कंपनी से कलेम भी लेते थे।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि राकेश केमिकल चौकी इंचार्ज विक्रांत की तरफ से कबाड़ी कौशर निवासी कमेला काॅलोनी, स्क्रैप व्यापारी प्रियेश गर्ग, ढोलीखाल निवासी शाहकमल, तौसिफ, वाजिद, हसनपुर भलसवा निवासी देवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। देवेंद्र गोदाम पर चौकीदारी करता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक ट्रक का इंजन, छह टायर रिम, वाहन के पेट्रोल की टंकी, चार कमानी, दो एक्सल बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।