फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Used to change Aadhaar card address by making fake seal of councilor, two arrested

Saharanpur News: पार्षद की फर्जी मुहर बनवाकर बदल देते थे आधार कार्ड का पता, दो गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Used to change Aadhaar card address by making fake seal of councilor, two arrested
देहात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में फर्जी मुहर बनाने वाले
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने नगर निगम में वार्ड आठ के पार्षद की फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर आधार कार्ड में पता परिवर्तन करने वाले दो जनसेवा केंद्र संचालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पार्षद और बैंक से संबंधित तीन फर्जी मुहर बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-आठ की पार्षद निघत जावेद ने छह जनवरी को देहात कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। इसमें बताया था कि कुछ जनसेवा केंद्र संचालक उनकी फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर आधार कार्ड में पता बदल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। बुधवार को पुलिस ने हकीमपुरा रोड स्थित डीएवी स्कूल के पास से एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। यहां से शमीम अहमद निवासी रसूलपुर और सुनील कुमार निवासी हकीमपुरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगर निगम पार्षद निघत जावेद के नाम की फर्जी मुहर, इंडसइंड बैंक सहारनपुर की मुहर और जनसेवा केंद्र मोहित बिहार मुहर बरामद की है। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि इन मुहरों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड में अनधिकृत तरीके से पता परिवर्तन किया जा रहा था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आधार कार्ड में पता बदलने के लेते थे 500 से 600 रुपये
जनसेवा केंद्र संचालक फर्जी मुहर बनाकर आधार कार्ड में पता बदलने का काम कर रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आधार कार्ड में पता बदलने के बदले 500 से 600 रुपये लेते थे। इससे उन्हें अच्छी इनकम हो जाती थी। पुलिस ने उनके नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि पता चल सके कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed