फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Use of vote is necessary according to Shariah, taking money to vote is haram: Gora

शरीयत के मुताबिक वोट का इस्तेमाल जरूरी, पैसे लेकर वोट देना हराम : गोरा

Wed, 03 May 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Use of vote is necessary according to Shariah, taking money to vote is haram: Gora
देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि शरीयत के मुताबिक वोट का इस्तेमाल करना जरूरी है, जबकि पैसे लेकर वोट देने को उन्होंने शरीयत की रोशनी में हराम करार दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अपील करते हुए कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि चार मई को मतदान करने ज़रूर जाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शरीयत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट की अहमियत शहादत यानी गवाही देने की है। जिसका छुपाना इस्लाम में हराम और झूठ बोलना गुनाह है। क्योंकि हम जिस उम्मीदवार को वोट देते हैं इस्लाम के मुताबिक़ उसकी गवाही देते हैं कि ये व्यक्ति हमारे नज़रिया में दीनदार, पढ़ा लिखा व ईमानदार है और इस ज़िम्मेदारी का हकदार तथा दूसरे उम्मीदवारों से बेहतर है। कारी इस्हाक ने कहा कि चुनाव को एक राजनीतिक हार जीत और दुनिया का खेल समझना भारी गलती है। क्योंकि शरीयत के मुताबिक़ जनता की गवाही के ज़रिये जो उम्मीदवार जिस मकाम पर पहुंचेगा वह जितने अच्छे और बुरे काम करेगा तो उसकी ज़िम्मेदारी जनता पर भी पड़ेगी और उसके सवाब और अजाब में जनता बराबर की हिस्सेदार होगी। इसलिए पूरे होश के साथ सही व्यक्ति का चुनाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed