फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Use of mobile phone during Itakaf is not right: Gora

एतकाफ में मोबाइल का इस्तेमाल सही नहीं: गोरा

Wed, 03 Apr 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Use of mobile phone during Itakaf is not right: Gora
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिरी दस दिन सबसे अहम और रहमत वाले होते हैं। रमजान के आखिर में एतकाफ (एकांतवास) में बैठने वालों पर अल्लाह की रहमत होती है।
सवाल: सहारनपुर के मोहल्ला मूत्रिबान निवासी जफर ने मालूम किया कि रमजान के आखिरी अशरे यानी आखिरी दस दिनों में शब-ए-कद्र कौन कौन सी रातें होती हैं। इन रातों की क्या फजीलत है। हमें इन रातों को कैसे गुजारनी चाहिए?
विज्ञापन

जवाब: शरीयत के अनुसार शब-ए-कद्र रमजान में आने वाली बड़ी मुबारक रातें है। शब-ए-कद्र की रात को एक हजार महीने की रातों से अफजल बताया गया है। इसे ताक रातों में यानी 21, 23, 25, 27 व 29 वीं शब में तलाश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: गंगोह निवासी मुनीब ने पूछा कि उनके पड़ोस की मस्जिद में उनके कुछ दोस्त एतकाफ में बैठे हैं। वह मोबाइल पर देर देर तक बातें करते हैं और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। शरीयत के अनुसार क्या यह दुरुस्त है?

जवाब: एतकाफ का असल मकसद ही यही है कि मस्जिद में आने के बाद कोई व्यक्ति दूसरी चीजों से मतलब न रखें। शरीयत के अनुसार एतकाफ वालों को पूरी फुर्सत होने की स्थिति में मस्जिद में जाने की सलाह दी जाती है। इसीलिए एतकाफ करने वाले के लिए मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही नहीं है। उनको अपना सारा वक्त इबादत में गुजारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed