फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Use fireworks with caution, a little carelessness may prove costly.

Saharanpur News: संभलकर चलाएं आतिशबाजी, थोड़ी सी लापरवाही न पड़ जाए भारी

Sun, 19 Oct 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Use fireworks with caution, a little carelessness may prove costly.
सहारनपुर। दीपावली खुशियों और दीपों का त्योहार है। एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटें, लेकिन आतिशबाजी चलाते समय विशेष सावधानियां बरतें। थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी के लिए घातक हो सकती है। खुद को सुरक्षित रखते हुए दीपावली पर आतिशबाजी करें।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी बताते हैं कि सामान्य व्यक्ति के कान की क्षमता 60 डेसिबल होती है। तेज डेसिबल के बम से नींद, बहरापन, बेचैनी, हार्ट अटैक और बीपी बढ़ जाता है। ग्रीन लाइट निकलने वाले पटाखों में बेरियम होता है, जो जहरीला है। ब्लू लाइट निकलने वाले पटाखों में कॉपर होता है, जो कैंसर करता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई पटाखा पहली बार में न जले तो 15 से 20 मिनट तक इंतजार करें। फिर उसे पानी की बाल्टी में डाल दें। तुरंत जलाने का प्रयास न करें।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह का कहना है कि पटाखे जलाते समय आंखों पर चश्मा लगाएं। पटाखे खुले स्थान पर जलाएं। घर में न जलाएं। पटाखे जलाने वाले स्थान पर पानी एक बर्तन में भरकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे हाथ में लेकर न छुडाएं। कपड़ों से दूर रखें। पटाखे वाहनों से दूर रखें। इसके अलावा अगर कोई दुर्घटना होता है तो तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कंट्रोल में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed