{"_id":"63dd502751fef82f1e6d4b48","slug":"uprooting-the-shutters-of-two-shops-stealing-cash-worth-two-and-a-half-lakhs-saharanpur-news-c-14-1-103639-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो दुकानों के शटर उखाड़ ढाई लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो दुकानों के शटर उखाड़ ढाई लाख की नकदी चोरी
Fri, 03 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
नानौता। बृहस्पतिवार रात नकाबपोश चोरों ने दो अलग-अलग दुकानों के शटर उखाड़कर लाखों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने व्यापारियों संग थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है। चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद सीओ गंगोह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
नगर के सहारनपुर रोड स्थित बाला जी विहार काॅलोनी निवासी गेहूं, चावल व्यापारी भारत चावला पुत्र जगदीश चावला की गंगोह रोड पर आढ़त है। बृहस्पतिवार रात गश्त कर रही पुलिस ने दुकान के शटर को उखड़ा देखा तो व्यापारी भारत चावला को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद वे करीब 3:30 बजे दुकान पर पहुंचे। जहां बिखरा सामान और अलमारी को टूटा देख व्यापारी के होश उड़ गए। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। चार चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर काउंटर में बने गल्ले व सेफ अलमारी के ताले तोड़कर 2.35 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मात्र 15 मिनट में घटना को अंजाम दिया। तीन चोर नकाबपोश थे, वहीं एक ने हेलमेट लगा रखा था।
इससे पूर्व रात्रि करीब दो बजे नकाबपोश चोरों ने गंगोह रोड स्थित कैडिला फार्मास्यूटिकल ( मेडिकल स्टोर ) का शटर उखाड़ कर दुकान में रखी ढाई हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। यहां भी पुलिस द्वारा दुकान स्वामी मोहित पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव टिकरौल थाना नानौता को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगने पर मौके पर सीओ अभितेष सिंह ने पहुंचकर चोरी की घटनाओं की जानकारी पीड़ितों से ली। उधर व्यापारी नेता राजीव नामदेव, दर्शन लाल अरोड़ा, शिव कुमार राणा, अंकुर जैन, सलमान मलिक, सुरेंद्र वर्मा, सुशील नामदेव ने चोरी की घटनाओं के जल्द खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष चंद्रसैन सैनी ने बताया कि टीम बनाकर जल्द से जल्द घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।