फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over the death of a sick woman in Radha Vihar

राधा विहार में बीमार महिला की मौत पर किया हंगामा

Sat, 26 Sep 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a sick woman in Radha Vihar
- ससुराल वालों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार में एक महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमार होने के बावजूद उसे ठीक से उपचार नहीं दिलाया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत बीमार होने के कारण हुई है।

राधा विहार निवासी अशोक कुमार की बेटी राधिका की शादी करीब तीन साल पहले नुुमाइश कैंप क्षेत्र के सन्नी के साथ हुई थी। आरोप है कि पिछले कुछ समय से राधिका बहुत बीमार चल रही थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसका योग्य चिकित्सक से उपचार नहीं कराया। इन दिनों राधिका मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने नुमाइश कैंप चौकी पहुंचकर काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल में बीमार राधिका का सही उपचार न होने के कारण उसकी यह हालत हुई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत बीमारी के कारण ही हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed