फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over the death of a bike rider due to tractor collision

दुर्घटना में युवक की मौत के बाद अनुसूचित और गुर्जरों में तनाव

Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a bike rider due to tractor collision
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव माली में रविवार की देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक मुलायम (24) की मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाला युवक अनुसूचित जाति से था और आरोपी ट्रैक्टर चालक गुर्जर था। इसके चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। गांव में पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। मृतक पक्ष हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ा था। सीओ सदर कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अनुसूचित जाति के पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।
रविवार देर शाम दो युवक ट्रैक्टर लेकर माली गांव जा रहे थे, इसी दौरान गांव के ही मुलायम और मोनू भी फैक्टरी में ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर जा रहे थे। गांव कुरलकी के पास बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई और बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां मुलायम पुत्र प्रीतम सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मोनू पुत्र रामशरण का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची तो मृतक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद सीओ नीरज सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे ओर दोनों पक्ष को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक अनुसूचित जाति के लोग हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर अड़े थे। मामला बढ़ता देख फतेहपुर, जनकपूरी और देहात कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था और अनुसूचित समाज के लोग अपनी जिद पर अड़े थे।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों से पुलिस बात कर रही है। पीड़ित पक्ष को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है। लोग पुलिस की बात मान रहे हैं। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed