फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over the Arbeen murder case; a crowd staged a sit-in at the police station, and the police resorted to a lathi-charge.

Saharanpur News: अरबीन हत्याकांड को लेकर बवाल, भीड़ ने कोतवाली में दिया धरना, पुलिस ने भांजीं लाठियां

Thu, 15 Oct 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the Arbeen murder case; a crowd staged a sit-in at the police station, and the police resorted to a lathi-charge.
गंगोह(सहारनपुर)। कल्लरहेड़ी गांव स्थित टायर फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान हत्याकांड के मामले में बुधवार को कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकारीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कैराना सांसद इकरा हसन अपने विधायक भाई नाहिद हसन के साथ कोतवाली पहुंचीं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को आजाद समाज पार्टी के नेता महताब अली मृतक के परिजनों और समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। परिजनों व प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने तीन दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन वारदात के पांच दिन बाद भी तीन आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने और हंगामा होने पर पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। इससे अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। नकुड़, नानौता, तीतरों थाने से भी फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन

हालात बिगड़ने की सूचना पर कैराना सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन भी समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया तथा सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सख्ती को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। वार्ता के दौरान पुलिस को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद भीड़ शांत हुई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नोमान मसूद, हमजा मसूद और सपा नेता धर्मवीर खटाना समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारों की बरामदगी पर भी उठाए सवाल
मृतक के परिजनों ने मुकदमे में चौकीदार को वादी बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर और हत्यारोपियों से सांठगांठ कर फैक्टरी के चौकीदार की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि परिजन 16 नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि हमले में लोहे के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन पुलिस ने लोहे के हथियारों के बजाय पॉपुलर के पेड़ के बड़े-बड़े डंडे बरामद दिखाए हैं।

सांसद ने दी हुड़दंग न करने की नसीहत, विधायक भाई बोले घर का घेर बना देंगे
गंगोह। कोतवाली पहुंची सांसद इकरा हसन ने जहां ग्रामीणों से शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कही, वहीं उनके विधायक भाई नाहिद हसन ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घर का घेर करने की चेतावनी दी। वहीं अधिवक्ताओं के पैनल ने भी कोतवाली पहुंच कर शांतिपूर्ण धरना दे रहे ग्रामीणों पर की गई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। सांसद इकरा हसन ने कहा कि यदि तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमें फिर से अपने सिरों की संख्या यहां गिनवानी है। उन्होंने ग्रामीणों से हुड़दंगबाजी न करने की अपील की। कहा कि यदि ऐसा किया तो पुलिस मुकदमे दर्ज कर देगी। यदि हमें इन्साफ पाने के लिए पुलिस की लाठी भी खानी पड़े तो उसे संयम से झेलना होगा। अमन के साथ अपनी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति धर्म नहीं होता है ऐसे में कोई भी किसी जाति और धर्म पर टिप्पणी न करे।
-----
यह था पूरा मामला
गांव कल्लरहेड़ी के निकट स्थित स्टार ग्रीन फ्यूल नामक टायर फैक्टरी से निकलने वाले धुएं और दुर्गंध को लेकर विवाद चल रहा था। नौ अक्तूबर की रात फैक्टरी बंद कराने की मांग को लेकर पहुंचे ग्रामीणों और फैक्टरी पक्ष के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। घायल अरबीन चौहान और उनके साझेदार सादिक व दूसरे पक्ष का संजय उर्फ संदीप भी घायल हुआ था। अरबीन चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने फैक्टरी के चौकीदार किशन सिंह की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

------
वर्जन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें लगा दी गई हैं। इनके साथ में एसटीएफ भी लगाई गई है। परिजनों की तरफ से जो तहरीर आई है उसकी भी जांच की जा रही है जो भी इस घटना में शामिल है उसको बख्शा नहीं जाएगा। कुछ लोग कोतवाली पहुंचे थे, जिन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया।
-शैलेंद्र कुमार गौतम, सीओ गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed