फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over stopping on Delhi highway

दिल्ली हाईवे पर प्रर्दशनकारियों को रोकने पर हंगामा

Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping on Delhi highway
हाथरस कांड के विरोध में दिल्ली रोड़ पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से वार् - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हाथरस कांड के विरोध में शुक्रवार रात करीब सात बजे कई संगठनों के कार्यकर्ता काफी संख्या में कैंडल मार्च के लिए निकले। हसनपुर चौराहे पर पुलिस टीमों ने रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। प्रदर्शनकारी बैरियर हटाकर आगे बढ़ने लगे तो हालात को भांपते हुए पुलिस ने खुद ही बैरियर हटा दिए और प्रदर्शनकारियों को आगे जाने दिया। प्रदर्शनकारी सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास पहुंचे और यहां मोमबत्तियां जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हाथरस कांड में सरकार और पुलिस की भूमिका पर रोष जताया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

संवैधानिक क्रांति सहित कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि समाज और अनुसूचित जाति के लोग बड़ी संख्या में कैंडल मार्च के लिए हसनपुर से निकले थे। जब वे हसनपुर चौराहे पर लगे बैरियर के पास पहुंचे तो यहां मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर प्रदर्शनकारी और भड़क गए और आगे बढ़ने लगे। इसके चलते काफी देर तक पुलिस के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों का आक्रोश देख पुलिस ने बैरियर हटा दिए। इसके बाद ये प्रदर्शनकारी सिविल लाइंस चौकी के पास तक आए। यहां काफी देर तक सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक दिल्ली हाइवे पर जाम के हालात बने रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने यहां मोमबत्ती जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने उनके बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों में शामिल राहुल भारती, अमरीश चौटाला, पीयूष गौतम, ममता सहित अन्य ने कहा कि हाथरस में बिटिया के साथ जो कुछ हुुआ है। वह शर्मनाक है। वे वहां के अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed