फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over refusing to come to school with Kalawa and Tilak

कलावा और तिलक लगाने से मना करने पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Mon, 12 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Uproar over refusing to come to school with Kalawa and Tilak
साढ़ौली कदीम पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य से वार्ता करते हिंदू संगठनों के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रों को कलावा बांधकर और तिलक लगाकर आने से मना कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया और प्रधानाचार्य व कॉलेज कमेटी के पदाधिकारियों से विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पब्लिक इंटर कॉलेज साढ़ौली कदीम में एक शिक्षक ने छात्रों को कलावा व तिलक लगाकर कॉलेज आने से मना कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वह लोग कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य, कॉलेज प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से विरोध जताया। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ ऐसी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया कि तिलक और कलावा बांधने से किसी को नहीं रोका जाएगा। इस दौरान जिला सह संयोजक अनुज सैनी, विशाल चौहान, दीपक सैनी, रजत शर्मा, वासु ,अनुज कश्यप, अनुपम, गुरमीत, शिवम शर्मा, हर्षित शर्मा, अक्षय सचिन पाल, सीटू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह कॉलेज में ड्रेस कोड के कारण सभी छात्रों को मना किया गया था। इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता छात्रों की समस्या लेकर उनके पास आए थे। उनकी समस्या का समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय शर्मा, प्रधानाचार्य
पब्लिक इंटर कॉलेज साढ़ौली कदीम
अगर भविष्य में कॉलेज प्रशासन द्वारा ऐसी घटनाओं को दोहराया गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे और इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
- हरीश कौशिक
जिला संयोजक बजरंग दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed