फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over ration distribution in Khidka Bhatkwa

खिड़का भटकव्वा में राशन वितरण को लेकर हंगामा

Sat, 05 Jun 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar over ration distribution in Khidka Bhatkwa
बेहट (सहारनपुर)। खिड़का भटकव्वा में मुफ्त राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि विक्रेता ने यूनिट के हिसाब से पर्ची न बनाकर कम राशन की पर्ची बनाई और कम ही राशन का वितरण किया है। उन्होंने पूरे मामले को शिकायत बीडीओ से भी की है।
विज्ञापन

ब्लाक मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत खिड़का भटकव्वा में पिछले दो दिन से सरकार की तरफ से मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने कम राशन देने का आरोप लगाते हुए विक्रेता की दुकान पर हंगामा किया। ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे। इसके बाद बीडीओ से भी ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में शमीम, सुलेमान, फिरदौस, सलोचना, गुलशन, हमीदा, सरवरी, इशरत, सरवरी, शहराज, शमा, गुलशाना, वहीदा, पान्नो, कुरैशा, ताहिरा, मरजीना, ताहिरा, मोबिना, बालेश आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जो पर्ची विक्रेता द्वारा बनाकर दी गई है, उनमें राशन कम दर्ज किया गया था, जबकि यूनिट के हिसाब से गेहूं व चावल ज्यादा बनता है। इस संबंध में बीडीओ को अवगत करा दिया गया है।
रामकुमार, ग्राम पंचायत सचिव
- ग्रामीणों ने कम राशन वितरण करने की शिकायत की है। एडीओ पंचायत से शिकायत की जांच कराई जाएगी।
रविप्रकाश, बीडीओ मुजफ्फराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed