फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over opening of liquor shop, board removed

Saharanpur News: शराब की दुकान खोलने पर हंगामा, हटवाया बोर्ड

Mon, 07 Apr 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar over opening of liquor shop, board removed
जैन डिग्री कॉलेज रोड पर शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में जमा क्षेत्रवासी
सहारनपुर। जैन कॉलेज रोड पर शराब की दुकान खोलने को लेकर एक बार फिर विरोध और हंगामा हुआ। आसपास के लोगों ने नारेबाजी करते हुए दुकान बंद करा दी और बोर्ड उतार दिया। हालांकि बाद में आबकारी विभाग और पुलिस की मौजूदगी में पुन: बोर्ड लगवाते हुए दुकान खुलवाई गई। लोगों का कहना है कि ें शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कमल कॉलोनी के बाहर शराब की दुकान का बोर्ड लगा देख स्थानीय लोगों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने मौके पर जाकर विरोध किया, जिसके बाद दुकान पर लगा शराब की दुकान लिखा बोर्ड हटवा दिया गया। कुछ ही देर बार पुलिस की कई गाड़ियां और अन्य कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में दुकान पर पुन: बोर्ड लगाया गया और दुकान चालू कर दी गई।
विज्ञापन

विरोध करने वाले जगदीश प्रसाद शर्मा, राजेश कुमार, जयकार सिंह, विशाल जैन, सचिन जैन, यशवंत राठी, आशीष जैन आदि ने बताया कि दुकान खोलने के लिए सीमांकन मल्हीपुर रोड तिराहे से किशोर बाग तक किया गया है, लेकिन दुकान कमल कॉलोनी के बाहर खोली जा रही है। यदि दुकान खुलती है तो इससे क्षेत्र का माहौल खराब होगा। इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed