फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over molestation of girl child in district hospital

Saharanpur News: जिला अस्पताल में बच्ची से छेड़छाड़ पर हंगामा

Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uproar over molestation of girl child in district hospital
- विरोध पर आरोपी ने बच्ची के पिता से की मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला अस्पताल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने विरोध करने पर बच्ची के पिता के साथ मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। थाना जनकपुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

जिला अस्पताल में एक पांच वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ आई हुई थी। जिला अस्पताल परिसर में घूम रहे एक व्यक्ति बच्ची के पास गया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। कुछ ही दूरी पर खड़े बच्ची के पिता ने देखा तो वह मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपी बच्ची के पिता के साथ मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed