फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   uproar over body building competition

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर हंगामा

Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
uproar over body building competition
अंबाला रोड़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता स्थल पर हंगामा करते हिन्दु संगठन नेता विजय कांत चौहान रोक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित एक सभागार में पुलिस-फोर्स की मौजूदगी में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विरोध जताते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वंदे मातरम चिंगारी एक ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर दिया, जिनको थाना कुतुबशेर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में मंगलवार को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पिछले कई दिनों से हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। इसको लेकर प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग थी, लेकिन मंगलवार को फोर्स की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता सर्किट हाउस के निकट मैदान पर एकत्र हो गए, जो कार्यक्रम स्थल पर जाकर विरोध जताना चाहते थे। उन्होंने कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, वंदे मातरम चिंगारी- एक ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। थाना कुतुबशेर पुलिस विजयकांत चौहान को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में भी विजयकांत चौहान ने कार्यक्रम का विरोध जताते हुए नारेबाजी की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आयोजकों के पास कार्यक्रम की अनुमति थी। इसी के चलते फोर्स की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न कराया गया है। विजयकांत चौहान को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल मोहड़ा ने खुद को किया पदमुक्त
सर्किट हाउस के निकट मैदान पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यक्रम होने से गुस्साए बजरंग दल के प्रांत ब्लोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा ने खुद को पद मुक्त कर दिया। कपिल मोहड़ा ने आरोप लगाया कि दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बॉडी बिल्डिंग के नाम तरह-तरह के पदार्थ खिलाकर युवाओं को कमजोर किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान सागर, अनुज, दीपक, अरुण सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंबाला रोड़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता स्थल पर हंगामा करते हिन्दु संगठन नेता विजय कांत चौहान रोक

अंबाला रोड़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता स्थल पर हंगामा करते हिन्दु संगठन नेता विजय कांत चौहान रोक- फोटो : SAHARANPUR

ंबाला रोड़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता स्थल पर हंगामा करते हिन्दु संगठन नेता विजय कांत चौहान को प?

ंबाला रोड़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता स्थल पर हंगामा करते हिन्दु संगठन नेता विजय कांत चौहान को प?- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस स्थित मैदान बॉडी बिल्डिंग मामले में बजरंग दल छोड़ने की घोषणा करते कपिल मोड़ा

सर्किट हाउस स्थित मैदान बॉडी बिल्डिंग मामले में बजरंग दल छोड़ने की घोषणा करते कपिल मोड़ा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed